रिपोर्ट: विनोद कुमार
सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय पुलिस नें अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई दिन शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक औरंगजेब खाँ मय फोर्स द्वारा अभियुक्त राणा सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र स्व० तेजबहादुर सिंह निवासी डूहा विहरा थाना सिकन्दरपुर को एक किलो 150 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु० अ० सं०- 142/2021 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया।