दुर्गेश कुमार
सिकन्दरपुर (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिकंदरपुर के अध्यक्ष गणेश सोनी के जलालीपुर स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50 वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री की उपलब्धियों एवं प्रदेश के विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में चर्चा किया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री विनोद शंकर गुप्ता, लाल वचन शर्मा, नन्हे गुप्ता, दिनेश जायसवाल, कपिल मुनि गुप्ता, बृजेश सोनी, गोपाल शर्मा, अतुल शर्मा, पंचानंद शर्मा, मनोज कुमार, डब्लू सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।