सिकंदरपुर, बलिया। समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की मासिक बैठक गुरुवार को स्थानीय डाकबंगले में सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन प्रभारी श्री रमेश साहनी जी एवम जय प्रकाश यादव की उस्थिति में संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। 2024 लोक सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की नीतियों को जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन प्रभारी रमेश साहनी ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब विरोधी है।यह सरकार सिर्फ अपने अमीर साथियों के लिए काम करती है।
बैठक में सर्व सम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किया गया।
(1)- प्रदेश जातिगत सर्वे कराया जाय।
(2)- घाघरा नदी से प्रतिदिन सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में कटान से समाहित हो रही है। कटान रोकने की व्यवस्था की जाय।
(3)- कटान से प्रभावित किसानों को उचित मुवायजा दिया जाय।
(4)- तहसील के अंतर्गत बिजली वितरण व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं। रोस्टर के अनुसार विधुत वितरण किया जाय।
(5)- शासन के द्वारा छोटे बच्चो को दिए जाने वाले पुष्टाहार को संबंधित विभाग द्वारा हड़प लिया जा रहा हैं।बच्चो को मिलने वाले पुष्टाहार का मानक के अनुसार प्रतिमाह वितरण की व्यवस्था किया जाय।
(6) विधान सभा क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़को की मरम्मत कराई जाय।
उपरोक्त पारित प्रस्तावों पर शासन से त्वरित प्रभावी कदम उठाए जाने की अपेक्षा की गई।
बैठक को डा मदन राय, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, धनजय सिंह, संतोष यादव, अरविंद तिवारी, प्रदीप कन्नौजिया, राजकुमार यादव, बबलू तिवारी, देवनारायण यादव, बबलू सिंह, हृदय यादव, राजकुमार वर्मा, रामकेवल प्रजापति, वीरु राय, विनोद राम आदि लोगो संबोधित किया।
बैठक के अंत में समाजवादी के प्रमुख महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव जी के बड़े भाई के निधन एवम छात्र नेता सुनील यादव के सड़क दुर्घटना हुए निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष राम जी यादव व संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।