सिकंदरपुर, बलिया। आधा जून बीत जाने के बाद भी अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दिया है। वहीं लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। जिसमें लोगों को थोड़ा भी राहत नहीं मिल रहा है। वहीं आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के द्वारा बस स्टेशन चौराहे तथा जालपा मंदिर और सीएचसी में प्रांगण में लगा आरओ खुद ही प्यास है। आज तक उसे एक बूंद पानी नहीं निकला। वहीं बस स्टेशन चौराहे पर वर्षों से आरओ खराब होने के बावजूद भी आदर्श नगर पंचायत के द्वारा उसे ठीक नहीं कराया गया है। राहगीरों सहित आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें या तो पाउच का पानी या बोतल बंद पानी खरीद कर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यही स्थिति जालपा मंदिर प्रांगण में लगाए गए आरओ की है तथा अस्पताल परिसर में लगाए गए आरओ है। अस्पताल परिसर में लगाए गए आरओ खराब होने के कारण ओपीडी लगभग ढाई सौ से 300 मरीजों की चल रही है, जो पानी के लिए दर-दर भटकते फिर रहे हैं। वहीं, कई दिनों से बंद बोतल पानी तथा पाउच के पानी को खरीद कर पीने के लिए मरीज के साथ-साथ तीमारदार मजबूर हैं। इस संबंध में अधीक्षक से पूछे जाने पर वह वह कुछ भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं आदर्श नगर पंचायत मूक दर्शक बना है।