रिपोर्ट: आलम
सिकन्दरपुर, बलिया। क्षेत्र के किकोड़ा गांव में जहरीले जंतु के काटने से मासूम की गई जान। परिजनों में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सरवन की 5 वर्षीय पुत्री सोनिया बीती शाम को घर में खेल रही थी कि अचानक किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया, जिससे वह छटपटाने लगी तथा नीचे गिरकर अचेत हो गई। परिजनों को कुछ समझ में नहीं आया। वे तत्काल उसे अस्पताल लेकर चले गए तभी किसी ने बताया कि इसे जहरीले जंतु ने काटा है, जिससे वे तत्काल बिछीबोझ स्थित मिशन पर लेकर गए, जहां जांच के बाद वहां की चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजन इसके ऊपर विश्वास ना करते हुए पुनः मऊ के किसी निजी अस्पताल में गए जहां पुनः जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।