सिकंदरपुर, बलिया। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक भगवान पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।तथा उनके समाधान कराने की मांग करने के साथ ही वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे चर्चा की।
लखनऊ से वापस आने के बाद विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भगवान पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राजनीतिक चर्चा कर उन्हें गांव गांव जाकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा है। देश तथा प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं को घर घर लोगों को जानकारी देने को कहा। बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विकास एवं जनकल्याण के इतने अधिक कार्य कर दिए गए हैं कि सिवाय लफ्फाजी करने के विपक्ष को कोई मुद्दा ही नहीं मिल रहा है।