sikanderpur live

श्री बजरंग महाविद्यालय में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 कार्यक्रम आयोजित

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive

 


सिकन्दरपुर, बलिया। श्री बजरंग स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम में सरकार की मंशा के अनुरूप "पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के तहत शनिवार को पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदय पासवान के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में पौध रोपण किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी सिकन्दरपुर, श्री शिवम गुप्ता रहे।

मुख्य अतिथि के नेतृत्व में राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ एस एन मिश्र के साथ मिलकर बड़ी संख्या में आम, माहौगनी, जामुन, पीपल, नीम, आवला, अमरुद, सागौन इत्यादि पौधों का रोपड़ किया गया। पौधरोपण के पश्चात् एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


आने वाली पीढ़ी के लिए हमें पेड़ लगाना है


 संचालन मेजर प्रो अशोक कुमार ने किया और बताया कि अपने आने वाली पीढ़ी के लिए हमें पेड़ लगाना है तथा उसे सुरक्षित भी करना है जिससे हमारी भावी पीढ़ी अपने पूर्वजों पर गर्व कर सके। मुख्य अथिति ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधरोपड़ करना है, जिससे जलवायु परिवर्तन एवं परिस्थितिक असंतुलन को संतुलित किया जा सके। अन्त प्राचार्य ने कहा कि सतत विकास के लिये वृक्षों का रहना जितना जरुरी है उतना ही हमें  प्लास्टिक के प्रयोग से परहेज करना होगा तभी हम पर्यावरण की रक्षा कर सकेंगे।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण भी अपना सहयोग दिया। डॉ सच्चिदानंद मिश्र ने आभार प्रकट किया।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post